नोएडा और गुरुग्राम बनी स्टेम प्रतियोगिता में विजेता

WhatsApp Image 2026-08-03 at 8.48.20 PM

डिजिटल डेस्क : नालेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय स्टेम प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से आई 90 से अधिक टीमों के 500 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में इंजीनियरिंग डिजाइन, एंटरप्राइज, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, वर्बल प्रेजेंटेशन, पिट डिस्प्ले और नाकआउट रेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में नोएडा और गुरुग्राम की टीमें विजेता घोषित हुईं। छात्रों ने इंजीनियरिंग डिजाइन, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, माडल प्रेजेंटेशन, पिट डिस्प्ले और रेसिंग जैसी गतिविधियों में भाग लिया। छात्रों ने खुद तैयार किए गए रेसिंग कार माडल के जरिए अपनी इंजीनियरिंग और इनोवेशन की क्षमता दिखाई। फाइनल मुकाबले में गुरुग्राम की टीम नाइटमेयर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नोएडा की टीम अनंतम रनर-अप रही। दोनों टीमें अब सिंगापुर में होने वाली स्टेम प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। शारदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. सिबाराम खारा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देने के साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा अपने हुनर और नए विचारों से देश का भविष्य मजबूत कर रहे हैं। स्टेम्फाई के फाउंडर एवं सीईओ यशराज सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों को नई सोच, तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर देती है।