अपराधकानपुर देहात

सड़क हादसे युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

सड़क हादसे युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र में रामगंगा नहर पटरी मार्ग पर सोमवार की देर रात भक्तिनपुरवा गांव के करीब अज्ञात वाहन एवं बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार की सुबह मुख्य मार्ग पर युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली लेकर पहुंची जहां मौजूद डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजन शिवली अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के भक्तिनपुरवा गांव के करीब सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह खेतों की ओर जा रहे गांव वालों ने मुख्य मार्ग पर एक युवक को लहूलुहान हालत में बाइक समेत पड़ा देखा तो घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मैथा चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्रा घटनास्थल पर पहुंच गए और बाइक चालक को शिवली अस्पताल पहुंचाया जहां मौजूद डॉ अंकिता चंद्रा ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी तो परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई।मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान 35 वर्षीय जितेंद्र तिवारी पुत्र बबलू तिवारी निवासी नारायणपुरी नौबस्ता थाना हनुमंत विहार कानपुर नगर के रूप में की। मृतक के पिता बबलू तिवारी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसका पुत्र पंडिताई करता था और सोमवार की सुबह बाइक द्वारा काम के सिलसिले में रसूलाबाद गया था। देर शाम जब उसका पुत्र घर नहीं पहुंचा तो पता करने का काफी प्रयास किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाइक चालक की मौत से उसकी मां विमला देवी,भाई धर्मेंद्र,पत्नी अंजू,पुत्र कार्तिक व देवांश, बहनें सोनम, गुंजन, मुस्कान आदि का रो-रो कर बुरा हाल था। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना दर्ज कर शेकू कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।