रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता
कानपुर देहात। बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर मैथा कस्बे में वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वाहन करते हुए बुढ़वा मंगल सेवा समिति द्वारा राम दरबार एवं पवन पुत्र हनुमान जी तथा शिवजी समेत सभी देवताओं की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गयी। शोभा यात्रा में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बताते चलें कि मैथा बाजार में बुढ़वा मंगल सेवा समिति द्वारा विगत 151 वर्षों से बुढ़वा मंगल के अवसर पर पवन पुत्र हनुमानजी एवं श्री रामदरबार,राधा कृष्ण,शंकर पार्वती, राजा मकरध्वज, की शोभा यात्रा निकाली जाती है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर सभी देवी देवताओं की विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में शामिल लोगों द्वारा बैंड बाजे की धुन पर झूम कर नृत्य किया गया। शोभायात्रा ठाकुर द्वारा पोस्ट ऑफिस से मैथा बाजार,ब्लॉक रोड होते हुए मांडा से शिव का तालाब (सीके ताला )मंदिर पर समाप्त हुई।शोभ यात्रा में प्रमुख रूप से प्रमोद पाण्डे, बृजेश दुबे, शेखर तिवारी सांवरिया,आशीष तिवारी, व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री आशुतोष द्विवेदी,सोमेश अवस्थी दुन्नी,शिव महेश गुप्ता, राजेश गुप्ता,अर्पण गुप्ता,रामजी तिवारी,रामबाबू,सौरभ कुशवाहा समेत काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी भक्त जय श्री राम का उद्घोष करते हुए यात्रा के साथ चलते रहे शोभा यात्रा के दौरान ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा की गई तथा जगह-जगह पर महिलाओं द्वारा आरती की गयी।
