देश

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन की सूची जारी, 24 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, देखे पूरी लिस्ट

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन की सूची जारी, 24 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, देखे पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन का ऐलान हो गया है। 22 प्रदेश महामंत्री संगठन के नामों का ऐलान हुआ है। यूपी के प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी धर्मपाल को सौंपी गई है। वह वर्ष 2022 से लगातार उत्तर प्रदेश भाजपा में संगठन महामंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन में व्यापक बदलाव करते हुए राष्ट्रीय सह महामंत्री और विभिन्न राज्यों के प्रदेश महामंत्री संगठन की नई सूची जारी की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह को फिर से झारखंड भाजपा की जिम्मेदारी दी गई है। पवन साय अभी छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री थे। जबकि झारखंड के संगठन महामंत्री रहे कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का संगठन महामंत्री बनाया गया है। सौदान सिंह 2014 के विधानसभा चुनाव के समय झारखंड के प्रभारी थे और उनका चुनावी रणनीति में बड़ा योगदान था। नए बने संगठन महामंत्री पवन साय झारखंड की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं। भाजपा संगठन महामंत्री के तौर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का समन्वय और प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक रणनीति बनाने में पवन साय की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

बीजेपी की लिस्ट में ये बड़े नाम

बता दे कि बीजेपी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव संगठन सौदान सिंह को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का प्रभार सौंपा गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश पार्टी के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चों के संगठनात्मक मामलों का प्रभार संभालेंगे। उन्हें पार्टी के संसद कार्यालय का प्रभारी भी बनाया गया है। अजय जामवाल को महाराष्ट्र में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।इससे पहले वह मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संगठन के रूप में शिवप्रकाश को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा का प्रभार दिया गया है, जबकि सौदान सिंह को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी है।