देशदिल्ली

कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने बताई दरिंदगी की पूरी कहानी, आपबीती सुन कांप जाएगी रूह

कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने बताई दरिंदगी की पूरी कहानी, आपबीती सुन कांप जाएगी रूह

डिजिटल डेस्क , नई दिल्ली: दिल्ली गैंगरेप मामले मे जन्मदिन पर मंदिर गई 17 साल की पीड़िता ने सुनाई अपनी आपबीती। पीड़िता ने बताया कि तीनों आरोपियों ने उसके गले पर चाकू रखकर उसका गैंगरेप किया है। उसने बताया कि तीनों आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों आसिफ, हेमंत और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली के कालकाजी गैंगरेप मामले में पीड़िता का बयान सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, वह अपने जन्मदिन पर कालकाजी मंदिर में पूजा करने गई थी। मंदिर से निकलने के बाद वह अपने दोस्त के साथ कालकाजी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित पार्क में गई। पीड़िता के मुताबिक उसे इस्कॉन मंदिर भी जाना था। उसने दोस्त से कहा कि पहले कुछ देर पार्क में बैठकर चिप्स खाते हैं। और फिर मंदिर जाएंगे। करीब 30-35 साल की उम्र के 3 युवक वहां पहुंचे और उन्होंने उसके दोस्त को पकड़ लिया और थप्पड़ मारा। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने पूछा कि वो लोग कौन हैं और क्यों मार रहे हैं, तो आरोपियों ने कहा कि वे पुलिसवाले हैं। उन लोगों ने हम दोनों का फोन ले लिया था। मुझे काफी डर लग रहा था। मैंने कहा कि सर जो पूछना है यहीं पूछ लो। मम्मी से बात कर लो। तभी उनमें से एक लड़का बोला आसिफ भाई गन निकाल,इसके बाद आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे पार्क के सुनसान हिस्से में ले गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि तीनों ने हथियारों की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने उसे कपड़े पहनने के लिए कहा और धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे और उसके दोस्त को जान से मार दिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय नाबालिग से कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर नाबालिग लड़की और उसके दोस्त को रोका था। इसके बाद लड़की को अलग ले जाकर उसके साथ कथित गैंगरेप किया था। मामले में आरोपी आसिफ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आसिफ ने पुलिस टीम पर गोली चलाई थी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ। हेमंत और उसके भाई मुकेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने POCSO एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।