डिजिटल डेस्क , एमपी : मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाए जाने के विरोध में विवाद हो गया। मौके पर जमा लोगों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बनी। हालात को देखते हुए प्रशासन ने प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दी है। लोगों को बातचीत कर समझाने की भी कोशिश की जा रही है। मामले पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई को लेकर भारी विरोध और तनाव का माहौल बना हुआ है। शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के बीच स्थानीय लोग आधी रात सड़कों पर उतर आए है। बड़ी संख्या में लोग मौक़े पर जुटे और मस्जिद को बचाने की मांग करते हुए विरोध किया है। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए मस्जिद के एक हिस्से को हटाने के प्रस्ताव के विरोध में बड़ी संख्या में लोग जुटे। मौके पर भारी पुलिस और RAF की तैनाती की गई है। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बावजूद कुछ युवक पथराव करते रहे। महिलाओं को हटाने के दौरान क्राइम ब्रांच की थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल घायल हो गईं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। उज्जैन कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 900 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। शाही मस्जिद को ग्रीन नेट से ढंक दिया गया है। मामले में सोमवार को हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सुनवाई है।
बता दे कि उज्जैन प्रशासन बीते एक महीने से शाही मस्जिद के आगे का हिस्सा हटाने की कोशिश कर रहा है। दूसरी तरफ से मस्जिद से जुड़े लोग लगातार 1 महीने से इसका विरोध कर रहे हैं। दो दिन पहले भी इसी मस्जिद के बाहर धरना दिया गया था। रविवार रात जब भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी मौके पर पहुंचीं। तो लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उज्जैन में सिंहस्थ-2028 को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद जारी है। इसी क्रम में गोपाल मंदिर रोड पर प्रस्तावित चौड़ीकरण को लेकर शाही मस्जिद का मामला सामने आया है
