अपराधकानपुर देहात

सड़क हादसे बाइक सवार हुआ घायल

सड़क हादसे बाइक सवार हुआ घायल

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता, कानपुर देहात। बेला बिधूना मार्ग के किनारे कटे पड़े पेड़ों के ठूंठ राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। तेज हवा व बारिश के कारण बेला बिधूना मार्ग के किनारे गिरे पेड़ के ठूंठ की चपेट में आकर सोमवार की रात एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से निकले रहे राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बताते चलें कि पिछले दिनों लगातार हुई झमाझम बरसात व तेज हवा चलने के कारण बेला बिधूना मार्ग के किनारे नयापुरवा गांव से लेकर सहतावन पुरवा गांव के बीच रात के समय करीब आधा दर्जन पेड़ गिर गए थे। जिससे आवागमन बंद हो गया था। रात में ही शिवली पुलिस ने ग्रामीणों एवं वन विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से पेड़ कटवा कर रास्ता तो खुलवा दिया था लेकिन जिन पेड़ों को कटवाकर रास्ता साफ किया गया था उनके बड़े बड़े ठूंठ सड़क के किनारे फुटपाथ पर पड़े रह गए थे। जो हर समय बड़े हादसे को दावत देते नजर आ रहे हैं। राहगीरों को रात के समय सबसे अधिक मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के नुनारी बहादुरपुर गांव निवासी राधेश्याम उर्फ लालू सोनकर पुत्र अर्जुनलाल अपने गांव से बाइक द्वारा अपने घर कानपुर जा रहा था तभी रास्ते में नयापुरवा के पास सड़क के किनारे कटे पड़े पेड़ के ठूंठ से अंधेरा होने के कारण टकरा गया जिससे उसको गंभीर चोट आ गई। रास्ते से निकल रहे राहगीरों एवं मौके पर पहुंचे समाजसेवी निहाल अवस्थी ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को शिवली सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां पर मौजूद डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है वहीं वन विभाग के क्षेत्राधिकारी तौसीफ अहमद ने बताया कि कर्मचारियों की टीम लगाकर मुख्य मार्ग के किनारे पड़े पेड़ों को हटवाया जा रहा है।