पुलिस जीप से खींचकर दो लोगों के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल

WhatsApp Image 2026-08-04 at 12.24.00 PM
  • कावड़ियों ने पुलिस जीप में से खींच कर की दो लोगों की पिटाई ,सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों को पीटने का आरोप , पुलिस ने कहा कांवड़ियों की आपस में हो गई थी,टक्कर ,वीडियो वायरल,

डिजिटल डेस्क ः मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ कांवड़ियों द्वारा दो लोगों के साथ मारपीट की जा रही है।कांवड़ियों की भीड़ पुलिस की जीप से निकालकर दोनों को पीटती नजर आ रही है । भीड़ में एक वर्दी पहने हुए पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा हैं जो उन को रोकने की कोशिश करता हुआ भी दिख रहा है । भीड़ के द्वारा पीटे गए दोनों लोगों के कपड़े फटे हुए हैं। इनमें से एक शख्स खेत की तरफ भागता है तो कांवड़ियों की भीड़ खेत में डंडो से उसको फिर पीटती है।घटना मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-58 दिल्ली देहरादून हाईवे की है । वही सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि पीटने वाले पुलिस कर्मी है । जो सादी वर्दी में थे। वही कुछ कांवड़िए गाड़ी में आग लगाने की बात भी करते नजर आ रहे हैं।

इस पूरे मामले में मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि दिनांक 2/3 की रात्रि को लगभग 2:30 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । जिसमें बताया जा रहा है की गाड़ी से निकलकर कुछ कावड़ियों द्वारा पुलिसकर्मियों की पिटाई की गई है । यह तथ्य पूर्णता असत्य है दरअसल गरम-धर्म होटल जो NH 58 पर थाना दौराला में पड़ता है । वहां पर कुछ कांवड़िए सड़क पर अपनी कावड़ रखकर बैठे हुए थे । जो कांवड़ियों के लिए लेन रिजर्व है । उस पर बैठे हुए थे । वहीं पर बाइक सवार सोनू तथा उसका साथी हरिद्वार जल लेने जा रहे थे । उनकी बाइक से इन कांवड़ियों की कावड़ में टक्करा गई जिससे कावड़ खंडित हो गई। उसी को लेकर इन लोगों में आपस में बहस हो गई और हाथापाई हो गई । तत्काल थाना दौराला की पुलिस और सेक्टर प्रभारी मौके पर पहुंचे । जब सोनू और उसके साथी को गाड़ी में बैठ कर ले जाया जा रहा था । तब इन कांवड़ियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई है । जो यह वीडियो है ।बइसमें कोई पुलिस कर्मी नहीं है । जबकि सोनू और उसका साथी है । बीच बचाव करते समय दौराला के एक हेड कांस्टेबल को हाथ कंधे और फेस पर कुछ छोटे आई हैं । उस क्रम में मेडिकल कराया गया है । इस प्रकरण में जो दोषी व्यक्ति हैं उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है । उनकी बाइक को भी सीज कर दिया गया है आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed