सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत

WhatsApp Image 2026-08-06 at 1.17.23 PM

डिजिटल डेस्क

प्रयागराजः माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है जो झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई से मिलने जा रहा था। रास्ते में हाईवे पर गाड़ी के सामने अचानक जानवर आ गया जिसको बचाने के चक्कर में गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार में 5 लोग सवार थे। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने सभी को कार से बहार निकाला और हॉस्पिटल ले गए जहां पर डॉक्टर ने अबान और उनके दोस्त सोनू को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही घायलों की पहचान उमर अहमद, मोहम्मद जैस और असलम के रूप में हुई है।यह हादसा बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे झांसी – कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ है।