युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता
कानपुर देहात। मायके में रह रही पत्नी को लेने गए युवक को ससुरालीजनों ने अपमानित करते हुए उसे मारपीट कर भगा दिया जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने अपने घर के कमरे में रस्सी के सहारे कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
https://x.com/ASKNewsIndia/status/2085403381527613554?s=20
शिवली कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी राम भरोसे के 31 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार की ससुराल ग्राम रजौली थाना अमराहट में है। उसके दो पुत्रियां व एक पुत्र है। पत्नी रीमा 2 वर्षों से अपने मायके में रह रही है। बुधवार को सर्वेश कुमार अपनी पत्नी रीमा को लेने के लिए उसके घर रजौली अमराहट गया था जहां उसके ससुराली जनों ने उसके साथ मारपीट कर उसे अपमानित करते हुए भगा दिया था जिससे वह क्षुब्ध था। गुरुवार रात करीब 8 बजे सर्वेश कुमार कमरे में गया और वहां छत के कुंडे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुत्र का शव फांसी के फंदे पर लटकता देख उसकी मां रामदुलारी तथा पिता रामभरोसे का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। औनहां चौकी प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।