डिजिटल डेस्क। महिला आरक्षण बिल को लेकर अकाली दल ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। दल की ओर से आधिकारिक बयान में बताया गया कि वो महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का समर्थन करने जा रहा है। यह ऐलान भी उस समय किया गया है, जब शुक्रवार को सुखबीर बादल और पीएम नरेंद्र मोदी की अहम मुलाकात हुई थी। उस मुलाकात में क्या चर्चा हुई, इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन पंजाब के राजनीतिक गलियारों हलचल तेज है कि दो पुराने साथी फिर साथ आ सकते हैं। बता दें कि 2020 में अकाली दल और भाजपा के रास्ते अगल हो गए थे। तीन कृषि कानूनों को लेकर मतभेद पैदा हुए और कई सालों में गठबंधन टूट गया था, लेकिन अब बदले हुए समीकरणों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को चुनौती देने के लिए दोनों ही दल एक बार फिर साथ आ सकते हैं। अभी तक भाजपा या फिर अकाली दल ने किसी भी प्रकार के गठबंधन को लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन संकेत जरूर मिलने लगे हैं कि एक बार फिर आपसी सहमति बन सकती है।
अकाली दल ने महिला आरक्षण बिल का किया समर्थन…
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
संभल में सांप के काटने पर बच्चे को लगाया कुत्ते के काटने का इंजेक्शन! 4 साल का मासूम ICU में भर्ती
डिजिटल डेस्क , संभल : संभल में 4 साल के बच्चे को सांप ने काट लिया है। परिजनों...
🕒
ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील,हिंदी में लिखें दवाओं के नाम,मरीज को पता रहे कि कौन सी दवा खा रहे
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों से मरीजों के...
🕒
जमुई-समस्तीपुर के बाद अब बांका में लड़की से बदसलूकी,6 पर FIR,1 माह पुरानी बताई जा रही घटना
डिजिटल डेस्क, बिहार : जमुई-समस्तीपुर की घटना के बाद अब बिहार को शर्मसार करने वाला एक और वीडियो...
🕒