डिजिटल डेस्क ।भारत पाक सीमा पर BSF ने बड़ी कार्रवाई की है। अमृतसर में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित थाना घरिंडा के अधीन पड़ते दाउके गांव में लगी कंटीली तार के पास गोली मारकर पाकिस्तानी घुसपैठिये को शनिवार की सुबह ढेर कर दिया है। मृतक के कब्जे से इस तरह का कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। बता दें कि थाना घरिंडा की पुलिस ने BSF की शिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव कब्जे में ले लिया है।दाउके गांव के पास लगी कंटीली तार के पास शनिवार की सुबह BSF की बटालियन गश्त कर रही थी। कंटीली तार के पास झाड़ियों में कुछ हलचल देखी गई। जवानों ने उसे बाहर निकलने को कहा। इस बीच आरोपित बाहर आया और तार लांघने लगा। BSF के जवानों ने उसे चेतावनी दी और वहीं रुकने को कहा, लेकिन पाक घुसपैठिए ने परवाह किए बगैर आगे बढ़ना जारी रखा। घुसपैठिए के नहीं रुकने पर BSF ने गोली मारकर उसे वहीं ढेर कर दिया। घटना के तुरंत बाद इसकी जानकारी थाना घरिंडा की पुलिस को दी गई।
भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर में पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ ढेर
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील,हिंदी में लिखें दवाओं के नाम,मरीज को पता रहे कि कौन सी दवा खा रहे
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों से मरीजों के...
🕒
जमुई-समस्तीपुर के बाद अब बांका में लड़की से बदसलूकी,6 पर FIR,1 माह पुरानी बताई जा रही घटना
डिजिटल डेस्क, बिहार : जमुई-समस्तीपुर की घटना के बाद अब बिहार को शर्मसार करने वाला एक और वीडियो...
🕒
कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने बताई दरिंदगी की पूरी कहानी, आपबीती सुन कांप जाएगी रूह
डिजिटल डेस्क , नई दिल्ली: दिल्ली गैंगरेप मामले मे जन्मदिन पर मंदिर गई 17 साल की पीड़िता ने...
🕒