नकली पुलिस बनकर साइबर ठगी करने वाले 23 गिरफ्तार, 17 की तलाश जारी

झांसी, डिजिटल डेस्क : झांसी पुलिस ने 400 जवानों और तेज तर्रार पुलिस अफसरों की टीम बनाकर देर रात जब थानाक्षेत्र कटेरा के तीन गांव खौरियाना, मौरियाना और काडौर की घेराबंदी करते हुए दबिश और ऑनलाइन ठगी करने वाले 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया गांव के रहने वाले लक्ष्मण ने साल साल पहले इस साइबर ठगी के कारोबार की शुरुआत की थी। वह लकी ड्रा के नाम पर लोगों को फंसता था पर धीमे-धीमे उसने पूरे तीन गांव को इस काम मे ट्रेंड कर दिया। तीन गांव के लोग इस साइबर ठगी के कारोबार से जुड़ गए। SSP झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया की UPCOP और MPCOP एप से यह आरोपी दर्ज FIR निकलते थे। इसके बाद उन मुकदमा में दर्ज आरोपियों की जानकारी जुटाते थे और उनसे नकली पुलिस अधिकारी या जांच एजेंसी का कर्मचारी बनकर फोन करते थे। FIR नाम आने, गिरफ्तारी होने या किसी गंभीर मामले में फसाने का डर दिखा कर और पुलिस सायरन आदि फोन पर बजा कर उन पर मानसिक दबाव बनाते थे। मुकदमा खत्म करने या कार्रवाई से बचने के नाम पर मोटा पैसा वसूला जाता था, जिन्हें वह ऑनलाइन बैंक खातों अथवा उन माध्यम से ट्रांसफर कर लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 120 मोबाइल फोन, 35 डेबिट कार्ड, 20 आधार कार्ड, 4 वोटर आईडी, एक लैपटॉप, एक टैबलेट 29 बैंक पासबुक सहित 284 ग्राम सोना 1408 ग्राम चांदी और 9,20,510 रुपये नगद बरामद किए हैं शुरुआती जांच में पुलिस को पीडितों द्वारा NCRP पोर्टल में दर्ज 80 शिकायतों में बताए गए मोबाइल नंबर की लोकेशन एक ही मोबाइल टावर की मिली थी। इसमें यह तीनों गांव पड़ते है इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज की थी वहीं आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपने घरों के बाहर गली मे घूमने वाले कुत्तों को बांध देते थे। खुद छत पर सोते थे जिससे अगर कोई अनजान व्यक्ति उनके घरों की तरफ आए तो कुत्ते भोक का शोर मचा देते थे और आरोपी अलर्ट होकर भाग जाते थे इस साइबर ठगी से अर्जित पैसों को आरोपी अपने पास नगद और बैंकों में कम रखते थे बल्कि इन पैसों से सोना, चांदी, गाड़ियां और जमीन खरीद लेते थे पुलिस अभी भी इस साइबर ठगी मे शामिल 17 लोगों की तलाश कर रही है पुलिस लगातार अपनी जांच का दायरा बढ़ा रही है वहीं एसएसपी झाँसी ने अपील की है।