माफिया अतीक के बेटे मोहम्मद उमर के काफिले में शामिल 25 गाड़ियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

प्रयागराज, डिजिटल डेस्क : माफिया अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर के बेटे के काफिले में शामिल 25 गाड़ियों के खिलाफ के मामले दर्ज किया गया है। नवाबगंज टोल प्लाजा पर टोल टैक्स नहीं देने पर असिस्टेंट मैनेजर जयप्रकाश यादव ने नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि आठ अगस्त को NH-19 पर स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा पर लगे बैरियर पर कंप्यूटर ऑपरेटर अजीत और हेल्पर अंशुमन शुक्ला तैनात थे। इस दौरान 3:50 बजे टोल बूथ नंबर तीन पर उमर अहमद पुत्र अतीक अहमद को पुलिस अभिरक्षा में लखनऊ जेल से पुलिस एस्कॉर्ट में लाया जा रहा था। सरकारी वाहनों के बाद कई वाहन पीछे साथ में गुजरे। जिसमें सफेद महिंद्रा एक्सयूवी नंबर UP 32NJ 1458, ब्लैक रंग की क्रेटा UP 70 HP 8416 और उसके पीछे चल रहे 25 से 30 वाहनों ने बगैर टोल दिए, तेज रफ्तार टोल प्लाजा बूम बैरियर को तोड़कर निकलने लगे। टोल कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वाहनों में बैठे लोगों द्वारा टोलकर्मियों को गालियां दी गईं और धमकी दी गई। टोल कर्मियों पर वहां वाहन चढ़ाने का भी प्रयास किया गया, जिससे उन्होंने पीछे हटकर अपनी जान बचाई। टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर ने दर्जनों गाड़ियों के नंबर FIR में दिए हैं, जिन्होंने टोल टैक्स अदा नहीं किया। FIR में कहा गया है कि सरकारी बैरियर को नुकसान पहुंचाने के साथ ही राजस्व का भी नुकसान हुआ है। नवाबगंज टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नवाबगंज थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस FIR में दर्ज वाहनों के नंबर के आधार पर आगे कार्रवाई करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत हो गई थी। डिवाइडर से कार टकराने की वजह से ये हादसा हुआ था। वह जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था। अबान अहमद, अतीक का सबसे छोटा बेटा था। अबान अहमद की तेज रफ्तार कार झांसी-कानपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
यह भी पढ़ें … अतीक के बेटे अबान को किया गया सुपुर्द ए खाक… आंखों में आंसू लिए अली के मुंह से निकला अब तू ही घर का सहारा था, हमें छोड़कर क्यों चला गया… — https://asknewsindia.com/20260809101712-541/
अतीक अहमद के बेटों अली और उमर को मिली पैरोल, छोटे भाई अबान के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल — https://asknewsindia.com/20260807165830-457/
सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत — https://asknewsindia.com/20260806133542-386/