डिजिटल डेस्क : लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चर्चा में आए यूट्बूर टीजी मोहनदास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दक्षिणपंथी राजनीकित कमेंटेटर टीजी मोहनदास को रविवार को मट्टनचेरी स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली में NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बारे में एक YouTube वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले की जांच कर रही तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस स्टेशन की एक टीम, स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के साथ रविवार शाम मट्टनचेरी के पास कूवाप्पाडम में मोहनदास के घर पहुंची। पुलिस ने बताया कि जब जांच टीम पहुंची तो मोहनदास घर पर ही मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम ने उनके YouTube अकाउंट और वीडियो बनाने और अपलोड करने में इस्तेमाल किए गए डिजिटल उपकरणों के बारे में जानकारी जुटाई। वीडियो में मोहनदास ने कथित तौर पर कहा था कि दिल्ली में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से ‘गैंग रेप की घटनाएं हो सकती हैं’ और दावा किया कि कोई शिकायत नहीं होगी क्योंकि ‘विरोध-प्रदर्शन में शामिल लोगों को रेप पसंद है और ऐसी लड़कियां भी हैं जो रेप का मजा लेती हैं’। जांच के तहत मोहनदास से विस्तार से पूछताछ की जाएगी। यह मामला एक शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मोहनदास के YouTube चैनल ‘पत्रिका’ पर अपलोड किए गए वीडियो का मकसद सार्वजनिक शांति भंग करना और जनता के बीच डर और अशांति पैदा करना था। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर वे इंचार्ज होते, तो कर्फ्यू लगा देते और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर होने का आदेश देते और अगर वे मना करते, तो गोली चलाने का आदेश देते। उन्होंने आगे दावा किया कि भले ही कुछ लोग मारे जाएं या हमेशा के लिए घायल हो जाएं, लेकिन कुछ ही घंटों में स्थिति को काबू में कर लिया जाएगा और शवों को अस्पतालों में पहुंचा दिया जाएगा।
रेप का आनंद लेती हैं लड़कियां… आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले टीजी मोहनदास को पुलिस ने किया गिरफ्तार
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
संभल में सांप के काटने पर बच्चे को लगाया कुत्ते के काटने का इंजेक्शन! 4 साल का मासूम ICU में भर्ती
डिजिटल डेस्क , संभल : संभल में 4 साल के बच्चे को सांप ने काट लिया है। परिजनों...
🕒
जमुई-समस्तीपुर के बाद अब बांका में लड़की से बदसलूकी,6 पर FIR,1 माह पुरानी बताई जा रही घटना
डिजिटल डेस्क, बिहार : जमुई-समस्तीपुर की घटना के बाद अब बिहार को शर्मसार करने वाला एक और वीडियो...
🕒
कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने बताई दरिंदगी की पूरी कहानी, आपबीती सुन कांप जाएगी रूह
डिजिटल डेस्क , नई दिल्ली: दिल्ली गैंगरेप मामले मे जन्मदिन पर मंदिर गई 17 साल की पीड़िता ने...
🕒