स्पोर्ट्स डेस्क : गौतमबुद्ध नगर के कराटे खिलाड़ियों ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 20वीं आल इंडिया कराटे इंडिपेंडेंस कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण समेत तीन पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन सात से नौ अगस्त तक हुआ। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 600 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिले से करीब सात खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में भाग किया। बालिका वर्ग के 25 किलोग्राम भार वर्ग में नोएडा सेक्टर-93 निवासी आराध्या गुप्ता ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, बालक वर्ग में एटीएस गोल्फ सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा निवासी मेदांश शर्मा ने 25 किलोग्राम और सेक्टर बीटा-दो निवासी यतिन सोलंकी ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। कृत्या सिंह, जीवांक सिंह, सुजल चावड़ा और हर्दीप भाटी ने भी प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में हिस्सा लिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना किया। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित द अकादमी आफ मार्शल आर्ट्स में स्वागत कर सम्मानित किया गया। कोच और अकादमी के सदस्यों ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। सभी खिलाड़ी कोच राजीव और जुगनवीर सिंह की निगरानी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच राजीव ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कई सप्ताह तक नियमित अभ्यास किया था। उन्होंने कहा, आराध्या, मेदांश और यतिन ने दबाव के बीच संयम बनाए रखते हुए शानदार खेल दिखाया। तीनों की मेहनत का परिणाम पदकों के रूप में सामने आया है।
गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने आल इंडिया कराटे इंडिपेंडेंस कप में स्वर्ण समेत जीते तीन पदक
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
2024 की हार का हिसाब चुकता, श्रीलंका को हराकर भारत ने फिर अपने नाम किया एशिया कप
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने...
🕒
अभिषेक शर्मा के तूफान से उड़ा अफगानिस्तान, भारत ने सात विकेट से जीता पहला टी-20
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली : अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले...
🕒
भारत ने आठवीं बार जीता विमेंस एशिया कप का खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस एशिया कप का खिताब आठवीं...
🕒