रिटायर्ड सीओ कृष्ण मुरारी दोहरे के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा हुई आयोजित

कानपुर देहात, यूपी

▪️भारत माता के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा।

रसूलाबाद। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रिटायर्ड डिप्टी एसपी एवं भाजपा नेता कृष्ण मुरारी दोहरे के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखते ही बना। यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।

कहिंजरी से शुभारंभ हुई तिरंगा यात्रा तिस्ती पहुंची।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जनता इण्टर कॉलेज कहिंजरी
से हुई। यहां से निकली यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए तिश्ती मंडल पहुंची। इस यात्रा भारी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। रास्ते भर लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे।

वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता रहे शामिल।

इस यात्रा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

तिरंगा देश की आन,बान और शान का प्रतीक: कृष्ण मुरारी दोहरे

कृष्ण मुरारी दोहरे ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।

You may have missed