जिले के 10 खिलाड़ी सिविल सर्विसेज की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

स्पोर्ट्स डेस्क : सिविल सर्विसेज की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए गौतमबुद्ध नगर के 10 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज के ट्रायल कराए गए। यहां पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रभारी जिला क्रीड़ा डा. परवेज अली ने बताया सभी चयनित खिलाड़ी 18 से 19 अगस्त तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ स्थित कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रतिभाग होगी।चेस में भलचंद्र त्रिपाठी जिलाधिकारी कार्यालय, अपर्णा यादव युवा कल्याण विभाग, क्रिकेट में अभिषेक शाही यमुना प्राधिकरण, विवेक किशोर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, एथलेटिक्स में मूल कृष्णा शुक्ला नोएडा विकास प्राधिकरण, बुद्ध विलास नोएडा विकास प्राधिकरण, बैडमिंटन में संजीव गुप्ता नोएडा विकास प्राधिकरण, स्वतंत्र देव ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, नीतीश ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, अभिषेक पाल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का चयन हुआ।