चमोली टनल हादसा : CM धामी टनल के अंदर पहुंचे, 7 मजदूरों की मौत, तीन लापता

Untitled-2-1786684480453

डिजिटल डेस्क : उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर बन रही विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में बृहस्पतिवार की शाम भारी भूस्खलन होने एक बड़ा हादसा हो गया। अब तक सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि तीन अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। घटना के दूसरे दिन सुबह ही शुक्रवार को सीएम धठामी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। मौके पर जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन, पुलिस, SDRF, NDRF, ITBP व सेना समेत अन्य टीम मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार की सुबह पीपल कोटी पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लेने टनल के अंदर पहुंचे। सीएम धामी ने टीएचडीसी के अधिकारियों से टनल हादसे को लेकर जानकारी ली। सीएम धामी अभी जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात करेंगे और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

बता दें कि सुरंग में ग्रेविटी पर पैकिंग का कार्य चल रहा था। काम के दौरान अंदर जोरदार धमाका हुआ और पानी के साथ भारी मलबा सुरंग में भरने लगा। इस दौरान 28 श्रमिक सुरंग में काम कर रहे थे। ज्यादातर श्रमिक बिहार, झारखंड व छत्तीसगढ़ के हैं। इनमें से छह श्रमिक हादसे के दौरान राहत-बचाव कार्य में जुट गए थे। जबकि सात लोगों के शव निकल लिए गए। तीन लोग अब भी लापता हैं। और अन्य 12 श्रमिक घायल हुए हैं।