विरोध के बीच हरियाणा CM ने हांसी में फहराया तिरंगा, SP समेत कई लोग हुए घायल

cm_nayab_sainis-1786769961718_v

डिजिटल डेस्क : हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी ने हांसी में ग्रामीणों के कड़े विरोध के बाद भी ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।ध्वजारोहण के दौरान कार्यस्थल के बहार सुरक्षा बल और प्रदर्शनकारी आमने- सामने रहे। सीएम नायाब सिंह सैनी ने तय कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण कर प्रदेश के लोगों को संबोधित किया। पुलिस कई लोगों को कार्यक्रम में आने से रोक दिया। ध्वजारोहण के पहले प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी व ग्रामीण घायल हुए हैं।

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए सीएम नायाब सिंह सैनी ने कहा कि मैं आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही उन्होंने कहा आज तीज का त्योहार भी है, मैं इस अवसर पर आप सभी को बधाई देता हूं। उन्होंने सीमाओं पर देश की रक्षा में मुस्तैद जवानों के प्रति आभार जताते हुए विशेष रूप से नमन किया।

बता दें कि देशभक्ति के माहौल का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज सारा देश हर घर तिरंगा अभियीन के माध्यम से देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। हर घर, हर गली -चौराहेव हर मोहल्ले में तिरंगा शान से लहरा रहा है। इस बार यह अभियान हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को समर्पित किया जाएगा, जिसकी रचना के 150 साल पूरे हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक गीत ने देश को गुलामी की बेड़ियां तोड़ने का साहस और ताकत दी थी।

विरोध-प्रदर्शन के बीच आयोजित हुआ कार्यक्रम

बता दें कि ध्वजारोहण समारोह से ठीक पहले स्थानीय ग्रामीणों ने जीवन कुंडू हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत भी हुई। कई ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल भी हुए। घायलों में पुलिस अधीक्षक भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस नाकाबंदी और बैरिकेड्स तोड़कर कार्यक्रम स्थल की तरफ बढ़ने की कोशिश की, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। भारी पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन पूरा किया।

You may have missed