स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीद स्मृति वाटिका में वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

- कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने शहीदों को नमन कर किया वृक्षारोपण
- क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
- वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें – कपिल सिंह
डिजिटल डेस्क, कानपुर देहात : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद स्मृति वाटिका में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद स्मृति वाटिका में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों का त्याग एवं योगदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम के दौरान माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान ने बालक एवं बालिका क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।