महिला मनोचिकित्सक ने कूदकर दी जान, मौके पर हुई मौत

WhatsApp Image 2026-08-03 at 3.47.51 AM

डिजिटल डेस्क ः गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित आफिसर सिटी दो सोसायटी निवासी महिला मनोचिकित्सक ने कूदकर जान दे दी। महिला मनोचिकित्सक की मौत पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं मृतका के पिता भी मनोचिकित्सक हैं।

https://x.com/i/status/2084000111760474610

रविवार को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी के सातवीं मंजिल स्थित फ्लैट से कूदकर महिला मनोचिकित्सक डॉ. हमीका अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पिता गाजियाबाद के प्रसिद्ध मनोचिकित्सा डॉ. आर चंद्रा ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले डॉ. हमीका का अपने पति से तलाक हो गया था। उनके अनुसार, तलाक के बाद वह मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।