खरगे ने BJP और RSS पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ‘नफरती अभियान’ चलाने का लगाया आरोप

WhatsApp Image 2026-08-15 at 1.58.27 PM

डिजिटल डेस्क : भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और RSS पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए आजादी का मतलब सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि हर नागरिक को शिक्षा, अवसर और सम्मान दिलाना है। खरगे ने कहा,हमारे लिए आजादी सत्ता नहीं है। आजादी तब आएगी, जब हर बच्चा स्कूल जाएगा, जब गरीबों की आवाज सुनी जाएगी और जब युवा आगे बढ़ेंगे।

गरीबों को कुचल रही भाजपा सरकार

खरगे ने देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों और युवाओं के आंदोलनों के साथ हो रहे व्यवहार पर भी चिंता जताई। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ‘नफरती अभियान’ चलाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को कुचल रही है। आज देश के युवा आंदोलन कर रहे हैं और हम अपने नेता प्रतिपक्ष के साथ उनका समर्थन कर रहे हैं। संविधान हर व्यक्ति को अपने मुद्दे के लिए लड़ने का अधिकार देता है। वे देशद्रोही नहीं हैं। फिर भी प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ नफरत का अभियान चलाया जाता है। हमारे नेता प्रतिपक्ष ने आज ही नहीं, बल्कि कई साल पहले कहा था कि हम नफरत नहीं फैलाएंगे, बल्कि ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलेंगे यानी प्यार का संदेश फैलाएंगे। जबकि भाजपा और आरएसएस इसका विरोध करते हैं। उन्होंने आजादी से पहले भी देश के खिलाफ काम किया और आज भी हिंदू-मुसलमानों को बांटकर ऐसा कर रहे हैं। मौजूदा सरकार गरीबों को कुचल रही है। 

You may have missed