देशदिल्ली

दिल्ली : कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली : कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: साउथ ईस्ट दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास हुए गैंगरेप केस के एक आरोपी को पुलिस पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया है । वहीं अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। दिल्ली पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने वारदात के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों के नाम आसिफ, हेमंत और मुकेश हैं।

दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पीड़िता सोमवार शाम अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों पास के एक पार्क में गए। जहां तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को धमकाया और नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने एक मुख्य आरोपी आसिफ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है, जबकि दूसरे आरोपियों को ढूंढने की कोशिशें जारी हैं।

वहीं इस पूरे मामले में साउथ ईस्ट के डीसीपी विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि DD नंबर 93 पर रात 08:45 बजे एक PCR कॉल मिली, जिसमें कालकाजी मंदिर, इस्कॉन मंदिर के पास कथित रेप की बात कही गई थी। 17 साल की पीड़िता ने बताया कि वह अपनी 17 साल की दोस्त के साथ दिल्ली के कालकाजी मंदिर आई थी। शाम 7 बजे, कालकाजी मंदिर में दर्शन के बाद, दोनों आस्था कुंज पार्क के अंदर चले गए। शाम करीब 7:30 बजे, लगभग 25-30 साल के तीन लोग आए, उनसे कहा कि वे पुलिस से हैं और उन्हें धमकाया। उसने आगे बताया कि उनमें से एक ने उसकी दोस्त को पकड़ लिया और उसके बाद तीनों ने उसके साथ रेप किया ।

वही इस पूरे मामले में दक्षिणी दिल्ली के ज्वाइंट सीपी विजय कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस को आस्था कुंज पार्क में एक युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम देने का मामला की जानकारी मिली थी। रात तकरीबन 8:45 पर इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची पूरे मामले को संज्ञान में लिया गया एक आरोपी की गिरफ्तारी एनकाउंटर के बाद हो गई तो वहीं दो लोगों को और गिरफ्तार किया गया है इस मामले में जिसकी पहचान हेमंत कुमार और मुकेश सिंह के रूप में हुई जहां हेमंत कोर्ट में प्रैक्टिस करता है। तो वहीं मुकेश अभी बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। आरोपियों ने पीड़िता को पहले दिल्ली पुलिस बताकर डरते हैं और फिर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देते हैं। वहीं इस घटना में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे पूरे मामले की जांच की जा रही है। वही हेमंत सिंह और मुकेश सिंह जिसे पूलिस ने गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार किया है उसके पिता GR धनकर जो पेशे से वकील है उन्होंने बताया कि पुलिस बिना कारण बताएं सुबह मेरे घर से मेरे दोनों बेटे को सुबह 7:00 से 8:00 बजे के बीच उठा कर ले आई है। इसके बाद हम लोग अपने बेटे से मिलने के लिए श्रीनिवास पुरी चौकी पहुंचे हैं। लेकिन हम लोगों को मिलने नहीं दिया जा रहा है बता रहे हैं कि आपका बेटा गैंगरेप के मामले में शामिल है इसलिए हम लोग उसे उठाकर लाए हैं और उससे पूछताछ कर रहे हैं जबकि मेरा बेटा पेशे से वकील है और दूसरा बीएससी का छात्र है इस गैंगरेप से उसका कोई वास्ता नहीं है फिर भी पता नहीं पुलिस क्यों उसे उठाकर लाइ है कोई बड़ी साजिश के तहत मेरे बेटे को फसाना चाहती है।

वही इस पूरे मामले में एनकाउंटर के बाद पकड़े गए आरोपों की पहचान आसिफ के रूप में हुई है जिसे गोली लगी है फिलहाल उसे ट्रामा सेंटर भेज कर उसका इलाज कराया जा रहा वहीं दो आरोपियों की तलाश जारी है।