शिक्षाझारखंड

झारखंड : CM हेमंत सोरेन ने TDPL की परीक्षाएं और परिणाम रद करने की घोषणा की

झारखंड : CM हेमंत सोरेन ने TDPL की परीक्षाएं और परिणाम रद करने की घोषणा की

डिजिटल डेस्क : झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ विद्यार्थियों के चला रहा आंदोलन सोमवार को 24वें दिन जारी रहा। इसी बीच सीएम हेमंत सोरेन ने TDPL की परीक्षाओं और परिणाम को रद करने का ऐलान कर दिया। बता दें कि आंदोलनरत विद्यार्थियों और सरकार के बीच प्रस्तावित बातचीत सोमवार को नहीं हो सकी। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने TDPL की ओर से आयोजित सभी परीक्षाएं, जारी किए गए परिणाम और TDPL के माध्यम से किसी भी उम्मीदवार का चयन या भागीदारी रद करने का फैसला लिया है।  

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज हमने इस मामले को अंतिम रूप देने के लिए विशेष कैबिनेट बैठक की। सभी पहलुओं पर विचार करने और समस्याओं का समाधान तलाशने के बाद हमने फैसला लिया है कि TDPL की ओर आयोजित सभी परीक्षाएं, जारी किए गए परिणाम और TDPL के माध्यम से किसी भी उम्मीदवार का चयन या भागीदारी रद्द की जाती है। इस संबंध में TDPL द्वारा की गई सभी गतिविधियां भी रद्द कर दी गई हैं। JPSC विवाद के बीच सांसद राहुल गांधी ने CM हेमंत सोरेन को लिखे पत्र से भी मामला राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो गया था। राहुल गांधी ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और उनके समाधान की दिशा में पहल करने की बात कही थी।