डिजिटल डेस्क : जिला शुल्क समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को जिलाधिकारी मेधा रुपम की अध्यक्षता में होगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी की ओर से समिति के पदाधिकारियों से नए शैक्षणिक सत्र में स्कूलों की आई शिकायतों पर विस्तार से चर्चा करेंगी। बता दें कि जब से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई है, तब से अभिभावकों की ओर से लगभग 45 शिकायतें की गईं हैं, जिनमें जिला विद्यालय की ओर से स्कूलों से जवाब भी मांगा गया है। डीआइओएस की ओर से शिकायतों के मांगे गए जवाब दे दिए गए हैं। स्कूल प्रबंधनों की ओर से दिए गए जवाबों के आधार पर ही जिला शुल्क समिति की ओर से आई शिकायतों में रिपोर्ट लगा दी गई है। वहीं जिलाधिकारी मंगलवार को बैठक में लगाई रिपोर्टों की समीक्षा करेंगी और आगे की कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश देंगी। बता दें कि अभिभावकों की ओर से की गई 45 शिकायतों में सबसे अधिक मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने की शिकायतें शामिल हैं, वहीं दूसरे नंबर पर किताबों औरबच्चों की ड्रेस बदले जाना शामिल है।
जिलाधिकारी मंगलवार को जिला शुल्क समिति की करेंगी बैठक
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
यूपीआइटीएस में जीबीयू का दिखेगा तकनीकी दमखम, एआई सेंटर से लेकर कृषि ड्रोन तक होंगे प्रदर्शित
डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25...
🕒
शारदा विश्वविद्यालय पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…
डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर: नालेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में बुधवार को आनंद स्वरूप आडिटोरियम में ‘माइंड सेट...
🕒
शारदा विश्वविद्यालय में कुछ देर में शुरू होगा ‘माइंड सेट लाइफ सेट’ कार्यक्रम, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री युवाओं को देंगे जीवन प्रबंधन का मंत्र
डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर: नालेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में बुधवार को विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आयोजित...
🕒