देशलखनऊ

लखनऊ : H1N1 के सात नए मरीज मिले, सक्रिय केस 48

लखनऊ : H1N1 के सात नए मरीज मिले, सक्रिय केस 48

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी में H1N1 संक्रमण के सात नए मरीज सामने आए हैं। इनमें दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पांच मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है। नए मामलों के सामने आने के बाद लखनऊ में H1N1 के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक H1N1 संक्रमण के कारण 35 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है। इनमें से 33 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को संक्रमण के लक्षणों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार तेज बुखार, सांस फूलना और सीने में दर्द जैसे गंभीर लक्षण होने पर RT-PCR जांच कराने की सलाह दी गई है। वहीं, सामान्य लक्षण होने पर हर मरीज के लिए RT-PCR जांच जरूरी नहीं मानी गई है। चिकित्सकों ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को संक्रमण से बचाने के लिए ऐसे मरीजों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क पहनने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। साथ ही बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा नहीं लेने को कहा गया है।