देशअमरोहा

अमरोहा में खाकी शर्मसार:यूपी में विधायक के फार्महाउस पर गैंगरेप,दरोगा-सिपाही और CRPF के दो जवान गिरफ्तार

अमरोहा में खाकी शर्मसार:यूपी में विधायक के फार्महाउस पर गैंगरेप,दरोगा-सिपाही और CRPF के दो जवान गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से कानून-व्यवस्था और खाकी वर्दी को दागदार करने वाली एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हरियाणा की रहने वाली युवती के साथ CRPF के इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल, यूपी पुलिस के दरोगा और एक सिपाही ने फार्म हाउस में गैंगरेप किया है। यह फार्म हाउस उत्तराखंड में खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है। पीड़िता की तत्परता और पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से कानून-व्यवस्था और खाकी वर्दी को दागदार करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक फार्महाउस में 23 साल की युवती के साथ दो सीआरपीएफ जवानों और यूपी पुलिस के दरोगा और एक सिपाही ने गैंगरेप किया गया है। लड़की का आरोप है कि उसे यूपी के अमरोहा में धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने का झांसा देकर लाया गया था। पीड़िता के अनुसार, 20 सितंबर को उसकी बातचीत एक परिचित से हुई थी। जिसने उसे सोनीपत में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल से मिलने के लिए कहा 21 सितंबर की दोपहर करीब 1 बजे पीड़िता सोनीपत पहुंची, जहां मोहित अपनी कार से उसे लेकर मेरठ की ओर रवाना हुआ। रास्ते में उसने अपने साथी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लालाराम यादव को भी गाड़ी में बैठा लिया। दोनों आरोपी युवती को लेकर अमरोहा के हसनपुर लेकर पहुंचे। हसनपुर थाने के गेट पर उनकी मुलाकात वहां तैनात दरोगा संजय तोमर से हुई। ये सामूहिक गैंगरेप जिस फार्म हाउस में किया गया वह उत्तराखंड में खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है। पीड़िता की तत्परता और पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अमरोहा के हसनपुर थाने में तैनात दरोगा और सिपाही को पुलिस अधीक्षक लखन सिंह ने निलंबित कर दिया है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, हसनपुर थाने का सिपाही प्रमोद फार्म हाउस पर खाना और शराब लेकर आया था। भोजन के बाद सीआरपीएफ जवान मोहित, इंस्पेक्टर लालाराम यादव और दरोगा संजय तोमर जबरन युवती के कमरे में दाखिल हुए और बारी-बारी से उसके साथ वारदात को अंजाम दिया था। कमरे में खुद को सुरक्षित करने के बाद पीड़िता ने तुरंत इंटरनेट के जरिए स्थानीय पुलिस स्टेशन का नंबर तलाशा और आला अधिकारियों को इस हैवानियत की जानकारी दी।

चारों आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पीड़िता को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एसपी अमरोहा, लाखन सिंह यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया- “22 सितंबर की देर रात एक महिला ने पुलिस को अपने साथ हुए दुष्कर्म की सूचना दी थी। त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले में शामिल चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज जी. भी देर शाम खुद अमरोहा पहुंचे और घटनास्थल व जांच की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कठोरतम कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाए।