देशदिल्ली

दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए बड़ा फैसला,1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम,पार्किंग चार्ज डबल,जानें किन कामों पर रोक

दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए बड़ा फैसला,1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम,पार्किंग चार्ज डबल,जानें किन कामों पर रोक

डिजिटल डेस्क , नई दिल्ली: दिल्ली के पर्यावरण भवन में प्रदूषण की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला लिया है।1 नवंबर से दिल्ली में निर्माण कार्य को लेकर बाहरी तोड़फोड़ पर रोक रहेगी। दिल्ली में सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम के आदेश दिए गए हैं। सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या कम की जाएगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, CM रेखा गुप्ता दिल्ली पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और PWD मंत्री प्रवेश वर्मा मौजूद रहे है।

दिल्ली में सर्दियों के दौरान होने वाले प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। प्रदूषण की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर आज सुबह पर्यावरण भवन में अहम बैठक हुई है। बैठक में प्रदूषण की स्थिति और उससे निपटने के लिए किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की गई है। दिल्ली सरकार ने कहा कि 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी, 2027 तक निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने के लिए अधिकृत पार्किंग जगहों पर पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा। साथ ही तोड़फोड़, गाड़ियों के स्क्रैप के काम पर भी पाबंदी लगा दी गई है। 1 नवंबर, 2026 से 31 जनवरी, 2027 तक धूल उड़ाने वाली तोड़-फोड़ और बाहरी सिविल निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

ऑफिस के समय में बदलाव

दिल्ली में सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम के आदेश दिए गए हैं। सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 50% कम की जाएगी। 1 नवंबर से 28 फरवरी तक 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे और 50% ऑफिस से काम करेंगे। ऑफिस का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगा। ताकि ट्रैफिक और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके।