लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा नामांकन को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्टी के प्रत्याशी प्रो. रामगोपाल यादव बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के लिए सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
प्रो. रामगोपाल यादव के नामांकन पत्र पर सपा विधायकों ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए हैं। अतुल प्रधान समेत पार्टी के कई विधायकों ने नामांकन प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाई। पार्टी की ओर से नामांकन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
सपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के मौजूद रहने की संभावना है। राज्यसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर पार्टी ने विधायकों से आवश्यक दस्तावेज और हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी करा ली है। अब बुधवार को प्रो. रामगोपाल यादव अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
