मासूम हत्याकांड की जांच से लौट रहे एएसपी की कार रजबहे में गिरी

WhatsApp Image 2026-08-04 at 6.01.24 PM

▪️काफी देर तक कार के अंदर फंसे रहे एएसपी और पुलिसकर्मी

▪️हादसे में एएसपी और चालक को आई मामूली चोट

▪️कार के पिछले दरवाजे से बाहर निकलने में सफल रहे एएसपी और पुलिसकर्मी

कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म, हत्या के मामले की जांच कर लौट रहे अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद की सरकारी कार सोमवार रात एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। तेज बारिश के बीच रसधान-देवीपुर मार्ग पर स्थित और औडेरी बंबा पुलिया पर स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर बंबा में जा गिरी । देखते ही देखते कार में पानी भर गया । और एएसपी समेत चालक व एक हेड कांस्टेबल काफी देर तक कार के अंदर फंसे रहे।

सीढ़ी और क्रेन की मदद से बंबा से बाहर निकाली गई कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्य लगभग पूरी तरह पानी में डूब चुकी थी। काफी प्रयासों के बावजूद एएसपी और सिपाही बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई । सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पास स्थित पेट्रोल पंप से सीढ़ी की व्यवस्था कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने एएसपी ,चालक और हेड कांस्टेबल को सुरक्षित बाहर निकाला । साथ ही कार में रखा सरकारी असलहा ,लैपटॉप और अन्य सामान भी सुरक्षित बाद निकाल लिया गया । बाद में क्रेन की सहायता से कार को बंबा से बाहर निकल गया ।

तेज बारिश के कारण दुर्घटना का शिकार हुई कार

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 9 बजे एएसपी आलोक प्रसाद सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच कर लौट रहे थे । इसी दौरान औडेरी बंबा पुलिया पर तेज बारिश के कारण कार अनियंत्रित होकर सीधे बंबा में गिर गई। हादसे के बाद कार के अंदर तेजी से पानी भरने लगा और दरवाजे लॉक हो गए । जिससे एएसपी समेत तीन पुलिसकर्मी अंदर फस गए । विपरीत परिस्थितियों में एएसपी आलोक प्रसाद ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार्य का पिछला दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की इसके बाद तीनों किसी तरह कार की छत पर पहुंचे और मदद का इंतजार करने लगे ।इसी बीच पीछे से लौट रहे सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया सीढ़ी के माध्यम से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस हादसे में एएसपी आलोक प्रसाद और उनके चालक को मामूली चोटे आई जबकि सभी की हालत सुरक्षित बताई जा रही है ।

तीव्र मोड रही दुर्घटना की वजह

पुलिस के अनुसार औडेरी लंबा पुलिया पर एलशेप का तीव्र मोड है लेकिन वहां पर्याप्त सुरक्षा बाउंड्री और चेतावनी संकेतक नहीं लगे हैं तेज बारिश के कारण चालक को मोड स्पष्ट दिखाई नहीं दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर बंबा में जा गिरी। घटना के बाद पुलिस पर सुरक्षा इंतजामों और चेतावनी संकेतको की कमी को लेकर सवाल उठने लगे है।

You may have missed