राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कंधनी का CDO ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से किया संवाद

WhatsApp Image 2026-08-10 at 11.10.16 AM

कुलदीप दुबे, संवाददाता, इटावा

इटावा, उ0प्र0। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) संजय कुमार सिंह द्वारा आज राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, कंधनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों तथा उनसे मिलने आए अभिभावकों से संवाद कर विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।

CDO ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, संचालित पाठ्यक्रम तथा शिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं नियमितता के संबंध में भी बच्चों से सीधे जानकारी ली गई। विद्यार्थियों द्वारा भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई।

इस दौरान CDO ने विद्यालय के शिक्षकगण से भी वार्ता की तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

CDO ने विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता में और अधिक सुधार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पौष्टिकता पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान CDO ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

You may have missed