कारोबारकानपुर

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिला उपाध्यक्ष बने मनोज कुमार

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिला उपाध्यक्ष बने मनोज कुमार

बीजेपी से सदर विधायक सरिता भदौरिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई, व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत

कुलदीप दुबे, संवाददाता, इटावा

इटावा, उ0प्र0। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा देर शाम एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन श्याम नगर, भरथना चौराहा के निकट स्थित श्री लक्ष्मण वाटिका में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, व्यापारियों की एकजुटता बढ़ाने तथा उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह चौहान एवं जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए मनोज कुमार कठेरिया को जिला उपाध्यक्ष तथा राजीव शाक्य को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पहुंचीं सदर विधायक सरिता भदौरिया ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार एवं संगठन मंत्री राजीव शाक्य को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारी समाज की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका है। संगठन की मजबूती से व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान व्यापारियों ने सदर विधायक सरिता भदौरिया का जोरदार स्वागत किया।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार कठेरिया ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके हितों के लिए हरसंभव प्रयास करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी साथियों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।
बैठक में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन के विस्तार और व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, उपाध्यक्ष चमन वारसी, संरक्षक श्याम चौधरी, संगठन मंत्री राजीव शाक्य, शेख आफताब, रियाज अब्बासी, सिकंदर फरीदी सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।