तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है – अरुण गुप्ता अन्नू

कुलदीप दुबे, संवाददाता, इटावा : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में सदर विधानसभा के इकदिल मंडल में आज तिरंगा बाइक यात्रा निकाल कर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
बीजेपी जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ तिरंगा बाइक यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शहर की सडक़ों पर उतरे। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से इकदिल कस्बा गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए मनाया जा रहा है। यह अभियान हर घर तिरंगा पहल का पांचवा वर्ष है। इसकी शुरुआत 2022 में हुई थी और तब से यह देश के सबसे बड़े जनभागीदारी आंदोलनों में से एक बन गया है।
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष विरला शाक्य, अशोक चौबे, बासु चौधरी, यशवर्धन चौधरी, जिला मंत्री मधु तोमर, सुरेश राजपूत, अभिषेक मिश्रा, अभियान सह-संयोजक रजत चौधरी, मंडल प्रभारी वीरेंद्र बघेल, सह-कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना, गणेश शंकर पोरवाल, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, आई टी जिला संयोजक शरद तिवारी, प्रेम नारायण त्रिपाठी, शीनू कठेरिया, सनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, धर्मेंद्र दुबे, शिवेंद्र मिश्रा, सुशील सम्राट, महेंद्र जाटव, अतुल तिवारी, शैलू चौधरी, दिलावर कठेरिया, सर्वेश राजपूत सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।