निवासियों का आरोप : कैपिटल एथेना सोसायटी के बिल्डर ने जारी किया तुगलकी फरमान, स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम पर लगाई रोक

WhatsApp Image 2026-08-12 at 1.02.23 AM

रवि शर्मा, उत्तर प्रदेश : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कैपिटल एथेना सोसायटी के बिल्डर पर निवासियों ने तुगलकी फरमान जारी करने का आरोप लगाया है। सोसायटी निवासियों का आऱोप है कि बिल्डर की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में रोक लगा दी है। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की ओर से एक मेल जारी की गई है, जिसमें कार्यक्रम को नहीं किए जाने की बात कही गई है। इसके चलते सोसायटी वासियों में बिल्डर के खिलाफ भारी रोष देखने को मिल रहा है। निवासियों का कहना है कि पुलिस, जिला प्रशासन से लेकर सीएम और पीएम कार्यालय तक बिल्डर के खिलाफ शिकायत करेंगे।

निवासियों का आरोप है कि सोसायटी में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली के बीच बिल्डर ने तानाशाही रवैया अपनाने की कोशिश कर रहा है। सोसायटी निवासी वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि वह लोग स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन करने का प्लान बना रहे थे। इसी बीच बिल्डर ने नोटिस जारी कर रोक लगा दी है। इस तानाशाही रवैये से पूरी सोसाइटी के निवासियों में गहरा रोष और आक्रोश है। उन्होंने बताया कि बिसरख थाने में मामले की शिकायत कर दी गई, बाकी जिलाधिकारी के यहां बुधवार को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। साथ ही पीएम और सीएम कार्यालय को मेल और पत्र के माध्यम से शिकायत की जाएगी। निवासियों का सीधा आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन एक तरफ तो लिफ्ट के खतरे, बदहाल कूड़ा प्रबंधन और बिजली की धांधली जैसी बुनियादी सुविधाएं देने में पूरी तरह नाकाम रहा है, और अब देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व मनाने में भी खुलेआम रोड़े अटका रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराना और राष्ट्रीय उत्सव मनाना हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है, जिसे छीनने की हिम्मत बिल्डर कैसे कर सकता है? सोसायटी निवासी आशुतोष शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम पर रोक लगाए जाने के विरोध में वह लोग प्रधानमंत्री कार्यालय, सीएम कार्यालय, जिलाधिकारी और पुलिस को शिकायत करेंगे। सोसायटी वासियों ने बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बताया कि नोटिस की प्रति के साथ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलते ही जांच की जाएगी। वहीं सोसायटी के मेंटेनेंस .टीम के सदस्य ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। आगे कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

You may have missed