E-20 पेट्रोल से अब बाइक में नहीं लगेंगे झटके, E-85 तक के पेट्रोल से सरपट दौड़ेंगी

WhatsApp Image 2026-08-12 at 8.26.44 AM

रवि शर्मा, गौतमबुद्ध नगर : E-20 पेट्रोल से झटके मारकर बंद हो रहीं बाइकों की समस्या अब समाधान बाइक कंपनियों ने ढूंढ निकाला है। वहीं जहां पूरे देश में एक ओर E-20 पेट्रोल को राजनीतिक गलियारों से लेकर आम नागरिकों के बीच चर्चा का अहम मुद्दा बना हुआ है, अब दूसरी तरह HERO और TVS ने E–20 से लेकर E–85 पेट्रोल से चलने वाली नई बाइक को तैयार कर दिया है। यह बाइकें जल्द ही सड़कों पर रफ्तार भरती हुई नजर आने वाली हैं। नए माडल को दोनों कंपनियों ने नालेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो में प्रदर्शित किया। कंपनियों के कर्मचारियों का दावा है कि इन बाइकों को विशेष तौर पर E–20 से E–85 तक मिश्रित पेट्रोल से चलने के लिए तैयार किया गया है। इन बाइकों में E–85 पेट्रोल से चलाने के लिए खासतौर पर कारबोरेटर का हटाया गया है और इसकी जगह पर विशेष तौर पर बनाए गए पंप को लगाया गया है।

E-20 पेट्रोल से यह आ रही थी दिक्कत :

अभी की बाइकों में लगातार लोगों की E–20 पेट्रोल से बाइक में झटके मारने की दिक्कत आने की शिकायत मिल रही है। साथ ही बंद होने की समस्या सामने आई है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बाइकों का एवरेज भी कम हो गया है। सामान्य तौर पर बाइकों का एवरेज पहले के मुकाबले आधा हो गया है। इससे उनके जेब पर अधिक बोझ पड़ रहा है।

E-20 से E-85 तक के लिए तैयार की गई बाइक में यह है नया :

कंपनियों के कर्मचारियों ने बताया कि अभी तक लोगों से मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए नए माडल को तैयार किया गया, जो खास तौर पर E-20 से 85 पेट्रोल से चलने में सक्षम हैं। इन बाइकों में कारबेटर को हटा दिया गया है। कारबेटर की जगह पर खासतौर डिजाइन किए गए पंप को टंकी से जोड़कर इंजन में कनेक्शन दिया गया है। इससे अब बाइकों में झटके लगने या बंद होने की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही माइलेज में भी कोई कमी नहीं आएगी।

You may have missed