DU 18 सितंबर को छात्रसंघ का होगा चुनाव, 19 को घोषित होंगे विजेता

WhatsApp Image 2026-08-13 at 9.39.07 PM

चुनाव डेस्क : दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव चुनाव 18 सितंबर को कराए जाएंगे, वहीं 19 सितंबर को परिणाम घोषित होगा। चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही DU परिसर में छात्र संगठनों और संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने लगी हैं। DU प्रशासन जल्द ही नामांकन, प्रचार, मतदान और मतगणना समेत चुनाव प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा। जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को छात्र मतदान के जरिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। अगले दिन 19 सितंबर को मतगणना के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। तारीख तय होने के बाद छात्र संगठनों के पास प्रचार और छात्रों तक पहुंच बनाने के लिए 35 दिन का समय बचा है। ऐसे में आने वाले दिनों में कालेजों और विश्वविद्यालय परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। विस्तृत कार्यक्रम जारी होने के बाद नामांकन की तारीख, प्रत्याशियों की अंतिम सूची, प्रचार की समय-सीमा और मतदान से संबंधित नियम स्पष्ट होंगे। विश्वविद्यालय की चुनाव आचार संहिता के तहत छात्र संगठनों को प्रचार और अन्य गतिविधियों के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। ABVP की ओर से सत्र के पहले दिन से ही वेलकम फ्रेशर्स अभियान चलाया जा रहा है। वहीं एनएसयूआइ भी डीयू में सक्रिय रूप से नजर आ रही है। चुनाव के दौरान पोस्टर, बैनर, प्रचार सामग्री, वाहनों के इस्तेमाल और सभाओं समेत विभिन्न गतिविधियों को लेकर विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश लागू रहेंगे। प्रशासन के सामने शांतिपूर्ण चुनाव कराने के साथ परिसर में शैक्षणिक गतिविधियां और यातायात व्यवस्था सामान्य बनाए रखने की चुनौती होगी।

You may have missed