डिजिटल डेस्क : दिल्ली हाई कोर्ट ने एक प्राइवेट टीवी चैनल को गोल्डन टेम्पल से गुरबानी के प्रसारण या दोबारा प्रसारण से रोकने की मांग वाली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की याचिका को खारिज को खारिज कर दिया है। SGPC और PTC नाम के एक चैनल ने कापीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए गैलेक्टिक टेलीविजन एंड कम्युनिकेशंस के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया था। SGPC ने याचिका में तर्क दिया कि गोल्डन टेम्पल से गुरबानी के प्रसारण का कापीराइट उनके पास है। संस्था ने कहा कि गैलेक्टिक टेलीविजन, 10 सेकंड की देरी के साथ ही सही, इसका प्रसारण करके उनके अधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। फिलहाल, गोल्डन टेम्पल से गुरबानी का प्रसारण एसजीपीसी के यूट्यूब चैनल और पीटीसी पर किया जाता है।अब देखने की बात होगी क्या कमेटी आगे कोई कार्रवाई के लिए कदम उठाएगी।
हाईकोर्ट ने टीवी चैनल को गोल्डन टेंपल में गुरबानी के प्रसारण पर अंतरिम रोक लगाने से किया इंकार
📢 शेयर करें:
📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
बारिश में भीगने से बीमार राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता, कानपुर देहात : लगातार हुई बारिश के दौरान भीगने से बीमार चल रहे राष्ट्रीय पक्षी...
🕒
गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल का BJP से इस्तीफा
डिजिटल डेस्क : उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां भारतीय जनता...
🕒
सड़क हादसे बाइक सवार हुआ घायल
रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता, कानपुर देहात। बेला बिधूना मार्ग के किनारे कटे पड़े पेड़ों के ठूंठ राहगीरों के लिए...
🕒