डिजिटल डेस्क , गौतमबुद्ध नगर: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज आगाज हो गया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया है. जहां पर उन्होंने योगी सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आज 80 देशों में भारत के रक्षा उत्पादों का निर्यात हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान है। यहां पर डिफेंस कॉरिडोर बनाने तक नहीं, योगी सरकार ने इसको फैसिलिटेट करने के लिए, इन्फ्रास्ट्रक्चर से जोड़ने के लिए अनुकूल नीतियां बनाने के लिए ढेर सारा काम किया है । शाह ने कहा कि एक जमाने में यूपी में माफियाओं का शासन चलता था। आज यूपी भर में माफियाओं को समाप्त करने का काम भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार ने किया है
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा मे इंडिया एक्सपो मार्ट में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का शुभारंभ हुआ।जहां 90 देशों के 600 से ज्यादा खरीदार पहुंचे हैं। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाला इस शो में 5 लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। शुक्रवार को इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आज 25 सितंबर है और योगी जी ने क्या सोच कर ये डेट रही है मुझे नहीं पता लेकिन आज पंडित दीन दयाल जयंती है और वो पंडित दीन दयाल जिनकी बनाई हुई जनसंघ आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पीएम मोदी ने 25 सितंबर को ही मेक इन इंडिया की शुरुआत की थी। 12 साल पहले मोदी जी ने मेक इन इंडिया की शुरुआत की थी और ये ट्रेड शो उसी पहल का एक हिस्सा है। उत्तरप्रदेश के अंदर जो परिवर्तन आया है उसी के कारण आज उत्तरप्रदेश लक्ष्य तय कर सकता है कि हम एक ट्रिलियन इकोनॉमी UP को बनाएंगे ।
अमेठी में बनी राइफल आतंकियों की नींद उड़ा रही- शाह
उन्होंने यूपी में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल का जिक्र करते हुए कहा कि आज यूपी में बनी ब्रह्मोस पाकिस्तान की नींद उड़ा देती है। यह बदलाव का सबसे बड़ा लक्षण है।” यह बयान उनके शुक्रवार के UPITS संबोधन की रिपोर्टों में भी दर्ज है। अमित शाह ने अमेठी में बनी AK-203 असॉल्ट राइफल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यूपी में रक्षा क्षेत्र के विस्तार का असर देश की सुरक्षा और रक्षा उत्पादन क्षमता पर दिखाई दे रहा है।
UP देश भर के डिफेंस के उत्पाद का विकास- शाह
गृह मंत्री शाह ने कहा कि, मैं और योगी जी अभी आ रहे थे। रास्ते में हमने स्टाल देखे झांसी, चित्रकूट, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, छह डिफेंस कॉरिडोर के नोड्स, सभी जगह डिफेंस के मैन्युफेक्चरिंग के लिए इनवेस्टमेंट आ रहा है। इसके कारण न केवल उत्तर प्रदेश देश भर के डिफेंस के उत्पाद का विकास हुआ है। आज हमारा रक्षा उत्पादन एक लाख 78 हजार करोड़ को पार कर गया है। 2013-14 की तुलना में रक्षा उत्पादों के निर्यात में हमने 56 गुनी वृद्धि की है।
