डिजिटल डेस्क । भारत अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने पर शनिवार देर रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच फोन पर वार्तालाप हुई। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक सामरिक साझेदारी को प्रमुख क्षेत्रों में और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर पोस्ट कर लिखा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया। हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक सामरिक साझेदारी को प्रमुख क्षेत्रों में और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस को पुत्र की प्राप्ति पर बधाई दी और पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं। यह बातचीत भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के निरंतर प्रयासों के बीच हुई है। दोनों देश व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा और लोगों के बीच आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।
भारत अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने पर पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति से फोन पर बात की
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
अरब सागर में भारतीय और पाकिस्तानी नौसैनिक जहाजों की टक्कर, दोनों देशों ने राजनयिकों को तलब किया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरी अरब सागर में भारत और पाकिस्तान की नौसेनाओं के जहाजों के बीच टक्कर...
🕒
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से आज गूंजेगा देश, महाराष्ट्र से लेकर दक्षिण और उत्तर भारत तक दिखी गणेश उत्सव की धूम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली : भगवान गणेश की आराधना का प्रमुख पर्व गणेश चतुर्थी देशभर में श्रद्धा, उल्लास...
🕒
2024 की हार का हिसाब चुकता, श्रीलंका को हराकर भारत ने फिर अपने नाम किया एशिया कप
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने...
🕒